Homeभीलवाड़ाभीमपुरा बांध में अवैध मत्स्य आखेट जारी, पानी में रसायन डालकर निकाली...

भीमपुरा बांध में अवैध मत्स्य आखेट जारी, पानी में रसायन डालकर निकाली जा रही मछली

भीमपुरा बांध में अवैध मत्स्य आखेट जारी, पानी में रसायन डालकर निकाली जा रही मछली,Illegal fishing continues in Bhimpura Dam

(आज़ाद नेब)

जहाजपुर/स्मार्ट हलचल/शक्करगढ़ क्षेत्र के भीमपुरा बांध में इन दिनों पानी में रसायन डाल कर अवैध मत्स्य आखेट किया जा रहा है। क्षेत्र में दिन रात दर्जनों लोग मछलियां पकड़ कर बाजार में बेच रहे है।

ग्रामीणों ने बताया की बांध के आस पास सैकडो बीघा कृषि भूमि है जहा हमारे पशु चरते हे जो पानी पीने बांध में ही जाते है रात के अंधेरे में बांध के पानी में रसायन डाला जा रहा है जिससे बांध का पानी दुषित हो रहा है उस दुषित पानी को पशु पक्षी पीकर बीमार होने लगे है। बांध के पानी में डालें जा रहे रसायन से मछलियों के अलावा भी कई दूसरे जीव जंतु रसायन के दुष्प्रभाव का शिकार हो रहे।

गौरतलब है कि इस बांध का मत्स्य आखेट का टेंडर 31 मार्च को ही खत्म हो गया था ठेकेदार के जाने के बाद कई बाहरी व्यक्तियों सहित आस पास के लोग मत्स्य आखेट कर रहे है अनुमानित बांध में वर्तमान में 5 से 7 लाख की मछली बताई जा रही है बांध से निकाली जा रही इन मछलियों से सरकार के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।

रोटेनोन सेलुलर श्वसन सहित अन्य रसायन को पानी में डालने से ऑक्सीजन की कमी की हो जाती है पानी में मछली का दम घुट जाता है यानी घातक रसायन के संपर्क में आने वाली मछलियां सतह पर आ जाती हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES