टक्कर के बाद सेंड स्टोन की फर्शी से भरा ट्रैक्टर भी पलटा |
दीपक राठौर
बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल।बिजोलिया कस्बे के समीप मोक्षधाम तिराहे के नजदीक रविवार को ट्रेक्टर की टक्कर से दुपहिया सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर लहूलुहान हुए घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अंसार खान ने दोनों युवकों को मृत घोषित किया। हेड कांस्टेबल राजू सिंह ने बताया कि मोपेड पर सवार दो युवक शक्करगढ़ चौराहा की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान मोक्षधाम के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और अचेत हो गए। दोनों युवक गोविंदपुरा गांव के भील परिवार के बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के एक और पलट गई। ट्रैक्टर में सेंड स्टोन की फर्शी भरी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के चलते कुछ देर के लिए सर्विस लेन तिराहे पर यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए हादसे के कारणों का पता लग रही है|
