रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल /भवानीमंडी स्वतंत्रता दिवस सार्वजनिक समारोह में उप जिला कलेक्टर श्रद्धा गोमे एवं पुलिस उपाधीक्षक सत्यनारायण गोदारा के द्वारा भवानीमंडी में नेत्रदान का परोपकारी कार्य करने वाले 6 परिवारों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।भारत विकास परिषद के नेत्रदान प्रभारी एवं शाइन इंडिया फाउंडेशन के नगर संयोजक कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि शहीद भगत सिंह ग्राउंड, मेला मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस सार्वजनिक समारोह में 26 जनवरी 2026 के बाद भवानीमंडी में दिए गए नेत्रदान के लिए क्रमशः स्व दौलत बाई गुप्ता के नेत्रदान के लिए पुत्र जयप्रकाश व संजय गुप्ता, स्व हरबंस सिंह अरोड़ा के नेत्रदान के लिए दामाद देवेंद्र पाल सिंह छाबड़ा एवं पुत्री मनमीत कौर छाबड़ा, स्व सुशीला देवी शर्मा के नेत्रदान के लिए पुत्र राजेंद्र व कमल शर्मा, स्व रामगोपाल पालीवाल के नेत्रदान के लिए पुत्र योगेश पालीवाल, स्व बद्रीलाल गुप्ता के नेत्रदान के लिए पुत्र श्रीनाथ, केदार व नन्दकिशोर गुप्ता, स्व अशोक कुमार पिछोलिया के नेत्रदान के लिए पुत्र अवी पिछोलिया को स्वतंत्रता दिवस सार्वजनिक समारोह में उपखंड कार्यालय की ओर से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर थानाधिकारी प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, राजकीय कर्मचारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं नागरिक गण उपस्थित थे।
