Homeलाइफस्टाइलव्यंजनभारत की इस डिश को दुनिया के बेस्ट टॉप 10 पैनकेक में...

भारत की इस डिश को दुनिया के बेस्ट टॉप 10 पैनकेक में शामिल किया 4.4 रेटिंग के साथ

 पैनकेक का नाम लेते हैं, तो शायद ही आपके मन में कोई इंडियन डिश का नाम आए। कोई अमेरिकन डिश आपके ज़ेहन में आएगी, जैसे गाढ़ा, फ़्लफी और बटर से सना हुआ और मेपल सिरप डाला हुआ हो। हालांकि दुनियाभर में तरह-तरह के पैनकेक की वैराइटी आपको मिल जाएगी। उनमें से एक इंडियन डिश भी है जिसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पैनकेक की सूची में शामिल किया गया है।

टेस्ट एटलस ने दुनिया की 50 बेस्ट पैनकेक की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में डोसा को दसवां स्थान मिला है। 4.4 रेटिंग के साथ  डोसा दुनिया के 50 बेस्ट पैनकेक में 10वें स्थान पर काबिज हुआ है। मसाला डोसा पूरे भारत में बहुत पसंद किया जाता है। डोसा खाने के बहुत से फायदें है। आज हम आपको मसाला डोसा बनाने की विधि और इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

टेस्ट एटलस ने डोसा को क्रिस्पी, टेक्सचर्ड और रिच टेस्ट वाला एक पतला पैनकेक बताया। इसे भीगे चावल और उड़द दाल के बैटर से बनाया जाता है। यह फर्मेंटेशन प्रक्रिया से गुजरता है। इसके बाद सुनहरा रंग और अनूठा कुरकुरापन देता है। वहीं मसाला डोसा क्लासिक डोसा का वैरिएशन है जिसमें मसालेदार आलू की स्टफिंग की जाती है।

टेस्ट एटलस ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि कुछ लोगों का मानना ​​है कि डोसा की उत्पत्ति तमिलनाडु में हुई थी। इस प्राचीन व्यंजन की उत्पत्ति पहली शताब्दी ईस्वी में हुई थी, जब इसका पहली बार तमिल साहित्य में उल्लेख किया गया था।

इस सूची में पहला स्थान क्रेप्स को मिला है जो कि ब्रिटनी फ्रांसीसी क्षेत्र के थीन पैनकेक हैं। अपने डेलिकेट टेक्स्चर और शानदार फ्लेवर से क्रेप्स ने इसे दुनियाभर में लोकप्रिय फ्रांसीसी क्विज़ीन में शामिल किया है।

डोसा खाने के फायदे

वजन करे कम : डोसा खाने से वजन कम होता है। एक प्लेन डोसा में 37 कैलोरी होती है। हालांकि मसाला डोसा में कैलोरी थोड़ा बढ़ जाती है। इसके बाद भी यह अन्य ज्यादा कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों की तुलना में अच्छा माना जाता है। डोसा खाने से आपका वजन कम हो सकता है।

शुगर लेवल करे मेंटेन: डोसा आपके आहार में प्रोटीन को शामिल करने का एक अच्छा तरीका है। शुगर वाले लोगों के लिए प्रोटीन बहुत फायदेमंद होता है। वे आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करते हैं और आपकी हल्की फुल्की भूख के आगे चीनी खाने की लालसा को रोकते हैं। यह आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखते हैं। बड़े आकार के डोसा में 133 कैलोरी होती है। दो डोसा खाना आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।

कार्बोहाइड्रेट  : मसाला डोसा में हेल्दी कार्बोहाइड्रेट होता है। यह बॉडी को एनर्जी देता है। अगर आप भी हेल्दी कार्बोहाइड्रेट अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो आपके लिए मसाला डोसा एक अच्छा स्त्रोत हो सकता है।

प्रोटीन  : मसाला डोसा में प्रोटीन की मात्रा भी होती है। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह बालों, हड्डियों और मांसपेशियों के लिए आवश्यक खनिज पदार्थ है। प्रोटीन के लिए आपको मसाला डोसा जरूर खाना चाहिए।

कैसे बनाएं डोसा?

1. सबसे पहले चावल को धोकर एक बर्तन में भिगो दें और दूसरे बर्तन में दाल को भिगो दे। आप इन्हें पूरी रात भी भिगोकर रख सकते हैं।

2. चावल और दाल को पीसकर इसका बैटर तैयार करें, इसमें स्वादनुसार नमक और पानी भी मिला लें।

3. इसे खमीर होने के लिए पूरी रात ऐसे ही रखें।

4. तवा गर्म करें और ब्रश की मदद से उस पर तेल लगाएं।

5. जब ये पूरी तरह गर्म हो जाए तो इस पर थोड़ा पानी छिड़के। इसके बाद इस पर बैटर डालकर फैलाएं।

6. डोसे को फैलाने के बाद आंच को धीमा कर दें और किनारों पर थोड़ा तेल डालें ताकि डोसा अच्छे से सिक सके

7. किनारे हल्के ब्राउन होने पर डोसे के बीच में स्टफिंग रखें और उसे फोल्ड कर दें।

8. इसके बाद इसे गरमा गरम सांभर और चटनी के साथ खाएं।

RELATED ARTICLES