हितेन्द्र सिंह सांखला बने भारतीय राष्ट्रीय हिन्दू खटीक समाज के जयपुर जिला प्रभारी

जयपुर। स्मार्ट हलचल|भारतीय राष्ट्रीय हिन्दू खटीक समाज ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्ति की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष छैल बिहारी किराड़ और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सांखला ने किशनगढ़ रेनवाल (जयपुर) निवासी हितेन्द्र सिंह सांखला को जयपुर का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

संगठन को मजबूती देने का दिलाया विश्वास

जयपुर जिला प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर नवनियुक्त पदाधिकारी हितेन्द्र सिंह सांखला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वे जयपुर जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूती प्रदान करने, समाज को एकजुट करने और संगठन के हित में पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इन पदाधिकारियों ने दी बधाई

हितेन्द्र सिंह सांखला की इस नियुक्ति पर समाज के विभिन्न प्रदेश प्रभारियों और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

मुख्य रूप से हरियाणा के प्रदेश प्रभारी विक्की सांवरिया, मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी यश खटीक, कुमारी सोनम कपूर, उत्तरप्रदेश के प्रदेश प्रभारी बृजेश सोनकर सहित शीर्ष नेतृत्व के अन्य पदाधिकारियों ने सांखला को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल व उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।