पीपलूंद बालिका विद्यालय के एलडीसी ने 8 वर्षीय मासूम बालिका को बेरहमी से पीटा, थाने में मामला दर्ज करवाया

दुर्गेश रेगर 

पीपलूंद। स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे में स्थित* राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के एलडीसी (कनिष्ठ सहायक) पद पर कार्यरत त्रिलोक चन्द घोषी ने लकड़ी व हाथों से 8 वर्षीय मासूम बालिका अविका मंत्री कक्षा 4 में पढ़ने वाली छात्रा को बेरहमी से पिटा। बालिका रोती हुई घर पहुंची। और परिजनों को आपबीती बताई। बालिका की पीठ पर चोट के निशान देखकर। बालिका की मां किरण मंत्री ने एलडीसी के खिलाफ शुक्रवार शाम को जहाजपुर थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बालिका अविका मंत्री ने बताया कि मैं क्लास में (ड्राइंग) चित्र बना रही थी। इसी बात को लेकर मेरे को लकड़ी और हाथों से पीटा और मेरे को 1 घंटे तक खड़ा रखा। बालिका की मां किरण मंत्री ने बताया कि शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बालिका रोती हुई घर पहुंची उसका रो-रो कर बुरा हाल था। बालिका ने मुझे आप बीती बताई और मैंने बच्ची की पीठ को देखा तो उसकी पीठ पर लकड़ी डंडों और हाथों से पिटाई के निशान छपे हुए थे। मैंने इस मामले की जहाजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
*जहाजपुर थाना पुलिस उप निरीक्षक शंकर सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश सैनी कांस्टेबल रामचंद्र टीम सहित पीपलूंद बालिका विद्यालय में इस मामले की जांच करने पहुंचे।*

*ग्रामीणों ने बालिका के साथ हुई मारपीट के मामले की* शिकायत को लेकर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह मीणा के पास पहुंचे। और बालिका के साथ हुई मारपीट के बारे में अवगत करवाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह मीणा ने तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर एलडीसी (कनिष्ठ सहायक) त्रिलोकचंद घोषी को बालिका से मारपीट एवं विद्यालय में अशोभनीय व्यवहार होने से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए कार्य मुक्त किया गया।
*इस दौरान उपसरपंच सावन टांक, भामाशाह रतन पुरी, जगदीश मंत्री, कैलाश शर्मा, गोविंद गौड़, ज्ञानचंद सेन,सोनू पंचोली, दीपक खटीक, रिंकू मंत्री, राजेश खटीक, महावीर गुर्जर, दुर्गा लाल खटीक, अजीज मोहम्मद, सहित इत्यादि ग्रामीण मोजूद रहे।*