ऐतिहासिक दीपावली रास मेले का सरपंच गीता देवी माली ने किया अवलोकन, दुकानदारों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी

काछोला -स्मार्ट हलचल|कस्बे में दीपावली पर्व का ऐतिहासिक दीपावली रास मेले का ग्राम पंचायत सरपंच गीता देवी माली ने मेला परिसर का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में लगी विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर बाहर से आए दुकानदारों से रूबरू हुए तथा उनके व्यापार,मेला परिसर में पंचायत प्रशासन द्वारा की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली।सरपंच गीता देवी माली ने दुकानदारों से मेले में उपलब्ध करवाई गई पेयजल, बिजली एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी फीडबैक लिया। साथ ही दुकानदारों से व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी जाने, ताकि मेले में आने वाले व्यापारियों एवं आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
निरीक्षण के दौरान मेले में उमड़ रही ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की भीड़, झूले-चकरी, खान-पान की दुकानों तथा मनोरंजन के विभिन्न साधनों का जायजा लिया।
कानून और सुरसा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट – मेला परिसर और कस्बे में थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा मय जाब्ते को लेकर कस्बे सहित क्षेत्र में माकूल व्यवस्था को लेकर अलग अलग जगह टीम गठित कर माकूल व्यवस्था में जुटी हुई है।
इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि अरविंद कुमार माली एवं वालंटियर टीम भी मेले की व्यवस्थाओं में सक्रिय नजर आई।