Homeभीलवाड़ापीपलूंद में जहाजपुर, कोटडी विधानसभा के लाभार्थियों का संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित,...

पीपलूंद में जहाजपुर, कोटडी विधानसभा के लाभार्थियों का संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित, लाभार्थियों से प्रधानमंत्री मोदी ने किया संवाद

पीपलूंद में जहाजपुर, कोटडी विधानसभा के लाभार्थियों का संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित, लाभार्थियों से प्रधानमंत्री मोदी ने किया संवाद

दुर्गेश रेगर 

पीपलूंद। स्मार्ट हलचल/जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे खेल मैदान में विकसित भारत संकल्प अभियान आयोजित हुआ। इस आयोजन में पीपलूंद सरपंच वेद प्रकाश खटीक ने जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा सहित विधानसभा क्षेत्र से आए सभी अधिकारी एवं महानुभावों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जहाजपुर विधानसभा के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम में आयोजित वर्चुअल संवाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्र से आए हुए हजारों लाभार्थियों को संबोधित किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सभी से वर्चुअल संवाद किया।
जहाजपुर कोटडी विधानसभा के विधायक गोपीचंद मीणा ने स्वागत उद्बोधन दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। जहाजपुर विधानसभा में डबल इंजन की सरकार द्वारा विकास में गति का आश्वासन प्रदान किया।
जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र से आए हजारों लाभार्थियों एवं महिलाओें और पुरुषों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना और मोदी गारंटी की राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार कि योजनाओं का शिलान्यास किया जिसको लाभार्थियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा गया।
इसी दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी इस आयोजन में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, और हनुमान, बने छात्र-छात्राओं ने दर्शकों का मन मोह लिया देशभक्ति व धार्मिक भजनों एवं गीतों पर छात्र-छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुतियां देकर आयोजन में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह राणावत ने किया।

इसी दौरान उपखण्ड अधिकारी दामोदर सिंह खटाणा, पीपलूंद सरपंच एवं भाजपा जिला महामंत्री वेदप्रकाश खटीक,
कोटडी प्रधान करण सिंह बेलवा, जहाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा पूर्व उप प्रधान मोहन सिंह कानावत ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टांक,
नगर भाजपा अध्यक्ष भेरूलाल टांक, शक्करगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद भंवर सिंह कानावत, मंडल अध्यक्ष कोटड़ी प्रहलाद सेन, कोटडी मोखम सिंह, जहाजपुर तहसीलदार राजीव बड़गुर्जर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जहाजपुर ओमप्रकाश खटीक, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पुष्कर राज मीणा, सहायक अभियंता संजय मोदी, पशु चिकित्सक शैतान सिंह मीणा, इत्यादि अधिकारी कर्मचारी एवं सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES