लाइफस्टाइल हेल्थ क्लब रायपुर के युवाओ ने जीता मेडल

किशन खटीक
स्मार्ट हलचल।रायपुर 24 मई कस्बे की एक मात्र जिम लाइफस्टाइल हेल्थ क्लब के संचालक पवन सेन ने बताया कि 24 मई को भीलवाड़ा की डि-2 फिटनेस द्वारा ओपन डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके लिए रायपुर के युवाओं को जिम में तैयारी करवाई गई l रायपुर से गोविन्द सोनी,गौरव टेलर,किशन बैरवा ने अलग अलग केटेगरी में भाग लिया l
गौरव टेलर ने 53 _59 किलोग्राम केटेगरी में 140 किलोग्राम उठा कर गोल्ड मेडल जीता l किशन बैरवा ने 67-74 किलोग्राम केटेगरी में 145 किलोग्राम उठा कर सिल्वर मेडल और गोविन्द सोनी ने 55-66 किलोग्राम केटेगरी में 160 किलोग्राम वजन उठा कर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया l
रायपुर पहुँचने पर तीनों खिलाड़ियों का माला पहना कर स्वागत किया गया l