जीव दया का संदेश: विमलनाथ महिला मंडल ने गोशाला में कराया हरा चारा व गुड़ का वितरण

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा // विमलनाथ महिला मंडल, संभवनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर, बापूनगर के तत्वावधान में मंगलवार को जीव दया कार्यक्रम के तहत रामधाम गोशाला में गोमाता को हरा चारा और गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गोसेवा को भारतीय संस्कृति और जैन धर्म की करुणा व अहिंसा की परंपरा का प्रतीक बताते हुए जीव मात्र की सेवा का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में दया, संवेदना और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष विजया मेहता, मंत्री विद्या भंडारी, कोषाध्यक्ष मोनिका मारू, संगठन मंत्री गायत्री कोठारी तथा सदस्य मंजू सिंदुरिया, मंजू चौधरी और अर्चना चौधरी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन गोसेवा एवं जीव दया के संदेश के साथ हुआ।