जोधपुर/भीलवाड़ा । सेन समाज के परम आराध्य और धर्मगुरू श्री श्री 1008 स्वामी श्री अचलानंद गिरीजी महाराज (सैनाचार्य) के सानिध्य में आज जोधपुर में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भीलवाड़ा (राजस्थान) से पहुंचे सुरेश कुमार सेन कटार के नेतृत्व में एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने महाराज श्री का चरण वंदन कर गुरु पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस पावन अवसर पर सैनाचार्य श्री के कर-कमलों द्वारा “श्री सेन महाकुंभ” के भव्य आमंत्रण पोस्टर का विमोचन किया गया, जो वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में 3 और 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा इस ऐतिहासिक महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण भारतवर्ष के सेन समाज को एक छत के नीचे लाकर उनका सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक सर्वांगीण विकास करना है आयोजन में देशभर से समाज के संतगण, बुद्धिजीवी, उद्योगपति और राजनेता शामिल होंगे, इस अवसर पर सुभाषजी गोठड़िया (सेन विकास पत्रिका जयपुर), भगतजी सेन (भीलवाड़ा), सुरेश कुमार सेन (कुंडिया), कंचन देवी सेन (पुष्कर), नेमीचंदजी सेन (बाड़मेर) एवं लीला जी सेन (कटार) उपस्थित रहे ।
