रायला (लक्की शर्मा)।रायला में रेलवे की दीवारों से रास्ता बंद की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आज गुरुवार को कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को ज्ञापन सौंपा हे। ग्रामीणों ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। समस्या का समाधान हो जाये रास्तो को खोल दिया जाए ताकि आपातकालीन परिस्थिति में वाहन आ जा सके अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर द्वारा आश्वस्त किया गया हे की आगामी 3 से 4 दिनों के भीतर रास्तों को सुचारु रूप से खोल दिया जाएगा, जिससे आमजन को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि कई समय से रास्ते बंद होने के कारण आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन से चार पांच दिनों के भीतर भी रास्तों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो रायला तहसील कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखा गया। सभी ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
