Homeभीलवाड़ामानसिक रोगी महिला ने खुद के गले को कैची से काटा,गंभीर जख्मी...

मानसिक रोगी महिला ने खुद के गले को कैची से काटा,गंभीर जख्मी अवस्था में अस्पताल में कराया भर्ती

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । जानकारी के अनुसार प्रताप नगर थाना क्षेत्र के मालोला में एक महिला ने अपने खुद के गले को कैची से काट दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,परिजन महिला को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लाए, वही महिला की मानसिक स्थिति सही नही बताई गई है। सूत्रो के अनुसार चोगावड़ी निवासी महिला जगदीश कंवर पत्नी देवेंद्र सिंह अभी कुछ दिनों से एम अपनी बहन के घर मालोला में रह रही थी। गुरुवार को महिला ने अपनी बहन के घर में ही कैची से अपना खुद का गला काट लिया,जिससे महिला के गले पर गहरा घाव हो गया, वही परिजनों ने बताया की जगदीश कंवर की मानसिक हालत काफी समय से सही नही है, घायल महिला का जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में ईलाज जारी है। घटना की सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES