कांदा में प्रथम विशाल रक्तदान शिविर 19 को

कांदा में प्रथम विशाल रक्तदान शिविर 19 को
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- मानवता की सेवा और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सवाईपुर क्षेत्र के कांदा गांव में रविवार 19 जुलाई को एक ‘विशाल रक्तदान शिविर’ का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांदा में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है, सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्त दान शिविर का आयोजन होगा । हर पंचायत रक्त पंचायत अभियान के संस्थापक गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि हर पंचायत रक्त पंचायत अभियान के तहत समस्त ग्रामवासियों कांदा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । रक्त दान शिविर के प्रचार प्रसार में लगे गांव के युवा “आपका 10 मिनट का समय और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद परिवार को जीवनभर की खुशियाँ लौटा सकता है।” का आव्हान के युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे है एवं क्षेत्र के सभी ‘रक्तवीरों’ और उत्साही युवाओं से अपील की गई है कि वे इस रक्तदान महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें । आयोजकों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस नेक कार्य को सफल बनाए ।।