गंगापुर – कारोई थाने के कांस्टेबल जितेंद्र यादव को एसपी सागर राणा ने सस्पेंड कर दिया है । पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र पालीवाल ने बताया कि अनुशासनहीनता के मामले मे कांस्टेबल के विरुद्ध कार्रवाई हुई है । कारोई थाने सर्किल से लगातार कांस्टेबल की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते जिला पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है ।
