( रमेश चंद्र डाड)
आकोला| स्मार्ट हलचल|कस्बे सहित क्षेत्र के गेगा का खेडा, रानीखेड़ा, दोवनी, चांदगढ़, जीवा का खेड़ा,होलीरड़ा,खजीना, श्री पुरा, थंला, नाहरगढ़, रघुनाथ पुरा,अडसीपुरा,इदोकडा की झुंपडिया ,बंरूदनी,बडलियास, सिंगोली चारभुजा गांवों में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व पारंपरिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर व्रत उपवास किया तथा चौथ माता की कथा सुनकर चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत खोला।