कॉंग्रेस पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन,भाजपा के दो पार्षदों ने भी किया था विरोध

अधिकारी अपने रिश्तेदारों मिलने वालों को पहुचा रहे लाभ

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 29 अक्टूबर को सांगोद, यहां नगरपालिका एवं लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर गुरूवार को नगरपालिका के कांग्रेसी पार्षद एवं कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद, नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका व पार्षद बृजमोहन रेगर ने बताया कि नगरपालिका की बैठक में कई प्रस्ताव लिए गए, लेकिन उनकी प्रतिलिपि पार्षदों को उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका में टेंडर प्रक्रिया में भी गड़बड़ी करके चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। ज्ञापन में शहर में झूलते बिजली के तारों को उंचा करने, नाले-नालियों की समुचित सफाई नहीं होने से बीमारियों की आशंका बढ़ने, सफाई एवं संविदा कर्मचारियों को दीपावली पूर्व मानदेय दिलाने आदि की मांग रखी। इस मौके पर देहात जिला महासचिव अफसार प्रधान, पार्षद सलीम अंसारी, भवानीशंकर रेगर, रवि मेहता, कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ देहात अध्यक्ष असरार अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।