काठोड़िया झांतला माताजी धर्मशाला में लिया गया नशामुक्त कार्यक्रम रखने का संकल्प

स्मार्ट हलचल|मेवाड़ शाहपुरा, 17 अगस्त 2026 — काठोड़िया झांतला माताजी धर्मशाला निर्माण समिति के तत्वावधान में आज आयोजित बैठक में राजस्थान राव, भाट और बारहट समाज के पंचों तथा वरिष्ठ समाजजनोंने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि अब से समाज के किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की नशीली वस्तु या शराब का सेवन नहीं किया जाएगा।बैठक में उपस्थित पंचों ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रम समाज की एकता, संस्कार और भाईचारे का प्रतीक होते हैं। अतः इन आयोजनों को नशामुक्त बनाकर समाज में एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने और नई पीढ़ी के लिए सकारात्मक संदेश देने का उद्देश्य रखा गया है। पंचों ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और शिक्षा, संस्कार तथा समाज के विकास में सक्रिय योगदान दें।

पंचों ने कहा, “नशामुक्त सामाजिक आयोजन ही स्वस्थ, संस्कारित और मजबूत समाज की पहचान है।” इस निर्णय को मेवाड़ शाहपुरा क्षेत्र में सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया, जो अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्पद उदाहरण बन सकता है।

बैठक में प्रमुख उपस्थित लोग:
– देव किशन नारेड़ा
– जगदीश नारेड़ा
– प्रकाश छाजवात
– जगदीश हीरावत
– देवी लाल चौधरी
– रामेश्वर ब्रह्माणी
– लादु लाल मोठिया
– दुर्गा लाल मूंदड़ेट
साथ ही समस्त राव समाज नवयुवक मंडल, मेवाड़ शाहपुरा इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

समिति ने निर्णय के अनुपालन और जागरूकता के लिए समाज के भीतर प्रचार-प्रसार, भेंट-वार्ता तथा आवश्यकताअनुसार मार्गदर्शन सत्र आयोजित करने का भी संकल्प लिया है।