Homeराष्ट्रीयकेजरीवाल की देश को 6 गारंटी, पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा संदेश

केजरीवाल की देश को 6 गारंटी, पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा संदेश

केजरीवाल की देश को 6 गारंटी, पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा संदेश

 राजेश कोछड़

नई दिल्ली- स्मार्ट हलचल/दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि करोड़ों लोगों के दिल्ली में बसते हैं अरविंद केजरीवाल इसलिए उन्हें अधिक दिनों तक जेल में नहीं रह सकते हैं, वह सच्चे देशभक्त हैं औऱ बहादुरी से लड़ाई लड़ रहे हैं। सुनीता केजरीवाल ने इंडिया समूह की महा रैली में अरविंद केजरीवाल के संदेश को पढ़ते हुए कहा कि आज देश के एक सौ चालीस करोड़ देश वासियों से एक बड़ा भारत बनाने के लिए सहयोग मांगता हूं और नया भारत बनाने के लिए आमंत्रित करता है। जेल में भारत माता के लिए सोचता हूं वह बहुत दुखी है औऱ दर्द से करार रही है। जब लोगों को महंगाई की वजह से दो वक्त की रोटी नहीं मिलती तो भारत माता को बहुत दुख होता है। जब सही इलाज के बिना जब लोग मर जाते हैं तो भारत मां बेबस और लाचार महसूस करती है।

RELATED ARTICLES