(बिन्टू कुमार)
नारायणपुर|स्मार्ट हलचल|राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा खरकड़ी कला से सवाई माधोपुर के बीच नई रोडवेज बस सेवा शुरू होने पर रविवार को मार्ग में विभिन्न स्थानों पर बस चालक एवं परिचालक का ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने बस सेवा शुरू होने पर निगम के अधिकारियों का आभार जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया। खरकड़ी कला में प्रशासक भागीरथ सैनी के सानिध्य में ग्रामीणों ने बस चालक हरिराम गुर्जर और परिचालक गोरी शंकर प्रजापत का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इसके बाद गढ़ी गांव में बलवीर झाबर गुर्जर, अजबपुरा में प्रशासक प्रियंका नरुका तथा नारायणपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी चालक-परिचालक का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया। बस चालक हरिराम गुर्जर ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे खरकड़ी कला से रवाना होकर सुबह 7:00 बजे नारायणपुर, 7:30 बजे थानागाजी, 10:45 बजे लालसोट-दौसा होते हुए दोपहर 12:30 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी। वापसी में बस दोपहर 1:45 बजे सवाई माधोपुर से रवाना होकर 3:45 बजे लालसोट-दौसा, शाम 6:00 बजे प्रतापगढ़, 6:40 बजे थानागाजी, 7:15 बजे नारायणपुर तथा रात 7:40 बजे खरकड़ी कला पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम करेगी। नई बस सेवा शुरू होने से नारायणपुर तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के 56 राजस्व गांवों के लोगों को सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों एवं मरीजों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। इस मौके पर रोहिताश प्रजापत, मनोज जांगिड, रामनिवास शुक्ला, बलबीर झाबर गुर्जर, दौलत मीणा, केशरपाल सिंह, बहादुर सैनी, विजय शर्मा, राजपाल शेखावत, पप्पू सैनी, कैलाश गुर्जर, रमेश सैनी, विक्रम मीणा, कमलेश सैनी, जगदीश गुर्जर, बब्बड सैन, महेश वर्मा, मामला मीणा, मुकेश सैनी, भागीरथ गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
