एजाज़ अहमद उस्मानी
जैसलमेर-जयपुर-स्मार्ट हलचल|जैसलमेर लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार से विभिन्न तिथियों में फुलेरा से जयपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।सीनियर सीसीएम हितेश यादव के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते ट्रेन संख्या 12467/12468,जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस आवागमन में 4 से 6, 9, 10 तथा 12 से 15 मई के बीच कुल 9 ट्रिप के दौरान फुलेरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। अर्थात ट्रेन उपरोक्त तिथियों में जैसलमेर से फुलेरा स्टेशनों के बीच ही संचालित होगी।
