भरत देवड़वाल
आने वाली 12 मई 2026 की समीक्षा बैठक को लेकर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जैन से की चर्चा..
निवाई।स्मार्ट हलचल|रविवार दिनांक 3 मई 2026 को लोक जनशक्ति पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार आने वाली 12 मई 2026 की समीक्षा बैठक को लेकर जिला कार्यालय जैन कम्युनिकेशन पर लोक जनशक्ति पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जैन के नेतृत्व में एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में राष्ट्रीय पदाधिकारी से लेकर प्रदेश के गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित होंगे। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पारीक द्वारा आगामी पार्टी के नेतृत्व और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई । इस अवसर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अशोक पारीक ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाना है पार्टी हित और देश हित को सर्वोपरि रखते हुए लोगों की हर समस्या का ध्यान रखना है उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पार्टी क्षेत्रीय स्तर से उठकर राष्ट्रीय पार्टी होने को अग्रसर है और आने वाले सभी निकाय चुनाव पंचायत चुनाव में हर जिला , हर तहसील और हर पंचायत स्तर पर अपना प्रतिनिधित्व खड़ा कर पार्टी को मजबूत करेंगे। किसान प्रकोष्ठ के प्रतिनिधित्व होने के नाते उन्होंने बताया कि किसानों से संबंधित किसी भी तरह की कोई भी समस्या हो तो बेझिझक हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवगत करावे। हर संभव उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन ने राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके साथ पार्टी के शैलेंद्र जैन ,मुकेश मीणा, राजू जैन, दीपक जैन,विजय परिड़वाल, चेतन चौहान,विनोद माली, हेमंत सैनी, प्रीति परिड़वाल चीना सैनी द्वारा सभी लोगों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
