Homeराजस्थानअलवरलेपर्ड ने किया बकरी का शिकार

लेपर्ड ने किया बकरी का शिकार

बानसूर। स्मार्ट हलचल/कस्बे के निकटवर्ती ग्राम बहराम का बास में लेपर्ड ने बकरी का शिकार कर लिया और शिकार को लेकर पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान चरवाहों के शोर मचाने पर लेपर्ड बकरी को पेड़ पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड को लेकर जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बहराम का बास में घाट रोड पर वन विभाग की चौकी से करीब 500 मीटर दूर का है। जहां के रहने वाला जगराम यादव अपनी बकरियों को लेकर चराने के लिए गया था। लेपर्ड बकरी को लेकर पेड़ पर चढ़ गया। जब चरवाहों ने शोर मचाया तो मौके से भाग गया। इस दौरान करीब 3 बजे लेपर्ड बकरी को झुंड से उठाकर ले गया और उसे अपना शिकार बना लिया। इसके बाद लेपर्ड बकरी को पेड़ पर लेकर चढ़ गया। जब चरवाहे ने शोर मचाया तो लेपर्ड भाग गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। चरवाहे जगराम यादव ने बताया कि लेपर्ड ने दो बकरियों का शिकार कर दिया। रामपुर फॉरेस्टर सुभाष यादव ने बताया- सूचना मिली कि घाट रोड़ पर लेपर्ड ने बकरी का शिकार कर दिया है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची जहां एक बकरी पेड़ पर लटकी हुई थी। चरवाहे का कहना है कि लेपर्ड ने दो बकरियों का शिकार किया है। वन विभाग की टीम लेपर्ड की मॉनिटरिंग में लगी हुई है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES