डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर लायंस एवं लियो क्लब “रॉयल” विजयनगर ने किया सम्मान समारोह

अनिल जांगिड़

स्मार्ट हलचल।लायंस एवं लियो क्लब “रॉयल” बिजयनगर द्वारा मंगलवार को डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) डे के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले शहर के चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया।कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष लायन कैलाश डूंगरवाल, सचिव भागचंद भटेवड़ा, कोषाध्यक्ष अविनाश गदिया, लियो क्लब सचिव दीपक जोगड़, कोषाध्यक्ष विमर्श जैन ,लियो डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार चरित्र नाबेडा सहित लायंस एवम् लियो क्लब रॉयल के सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह में डॉ. ध्रुव भारद्वाज, डॉ. रुचिता मिश्रा, डॉ. नितिन दरगड़, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. कल्पना अग्रवाल, डॉ. कमल मणि जोशी, डॉ. भूपेन्द्र चौधरी, डॉ. विक्रम सिंह जादौन, डॉ. राज नवाल , डॉ. खुशबू नवाल डॉ नंदिनी बिरला , डॉ जी.एल गुप्ता एवं डॉ राजेंद्र चंडक का सम्मान किया गया।

इसी प्रकार सीए प्रशांत बड़जात्या, सीए मोहित कावड़िया, सीए विकास गोखरू, सीए सौरभ चौधरी, सीए श्रीराम शर्मा, सीए अंकित कोठारी, सीए प्रियंका जैन , सीए श्वेता बोहरा, सीए अमन बाफना, सीए शुभम धूनीवाल, सीए जितेंद्र पीपाड़ा, सीए राजेश बाल्दी, सीए अभिनंदन भंडारी, को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा कर समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आर्थिक पारदर्शिता एवं राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। क्लब द्वारा दोनों क्षेत्रों के विशेषज्ञों का सम्मान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।