अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल।राजस्थान कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा ‘राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे’ के उपलक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) मुख्यालय, जयपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में ब्यावर चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र काठात ने विशेष रूप से भाग लिया और ब्यावर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
मंच पर उपस्थित रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास मेहला ने की। विशिष्ट अतिथियों में संगठन महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा, पीसीसी सचिव अयूब खान, ताराचंद सैनी, प्रदेश सचिव व ब्यावर प्रभारी डॉ. गणेश गुर्जर तथा डीसीसी के पूर्व अध्यक्ष आर. आर. तिवारी मंच पर मौजूद रहे।
“डॉक्टर्स समाज में भगवान का दूसरा रूप”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज में डॉक्टरों के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स की भूमिका समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसीलिए उन्हें धरती पर भगवान के बाद दूसरा स्थान दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास मेहला ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ पूरे राजस्थान में सक्रिय रूप से कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के लिए कार्य कर रहा है और लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहा है।
संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने कार्यक्रम में आए सभी चिकित्सकों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी समय में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में भरपूर जनसमर्थन जुटाने और संगठन को और अधिक गतिशील बनाने का आह्वान किया।
ब्यावर के पदाधिकारियों ने दर्ज कराई मजबूत उपस्थिति
इस राज्य स्तरीय समारोह में ब्यावर जिले से चिकित्सा प्रकोष्ठ और कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
डॉ. नरेंद्र काठात (जिला अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ, ब्यावर),फैसल खान (जिला सचिव, चिकित्सा प्रकोष्ठ),ऋषि लांबा (प्रदेश को-ऑर्डिनेटर,कपिल सोनी,मुकद्दर काठात ,सलमान काठात सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और चिकित्सकों ने उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
