Homeभीलवाड़ामहाराणा प्रताप की शौर्य ओर वीरता से सीख लेनी चाहिए: उपमुख्यमंत्री दिया...

महाराणा प्रताप की शौर्य ओर वीरता से सीख लेनी चाहिए: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

:- बीरधोल में उपमुख्यमंत्री ने किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण
:- कोटड़ी चारभुजानाथ व सर्वेश्वर महादेव के दर पर टेका मत्था, खुशहाली की कामना की
 राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी/स्मार्ट हलचल|वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन से हमें शौर्य, त्याग एवं वीरता की सिख लेनी चाहिए। उन्होंने दुश्मनों के आगे हार न मानते हुए पराक्रम के साथ मुकाबला किया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम अमिट कर दिया। राज्य की भाजपा सरकार ने प्रताप के जीवन स्थल व शोर्य स्थलों को विकसित करने की जिम्मेदारी ली है ताकि महापुरूषों की जीवनी से शिक्षा लेकर अपने को देश भक्त बना सके। उक्त विचार उपखण्ड के बीरधोल कस्बे में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हए कही। उन्होने बीरधोल चौराहे पर नव स्थापित मूर्ति का अनावरण किया। वहीं जहाजपुर विधायक गोपी चन्द मीणा ने क्षेत्र की समस्याओं को रखते हुए भाजपा सरकार द्वारा अनेक कार्यो की स्वीकृति देने पर जनता की ओर से आभार जताया। वहीं प्रधान करण सिंह बेलवा ने क्षेत्र की समस्याओं को रख कर सरकार से स्वीकृति की मांग की। अष्टधातु से निर्मित 31 सो किला वजनी 12 फिट ऊंची महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा का प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अनावरण के दौरान बारिश के बावजूद लोगों ने उप मुख्यमंत्री का जेसीबी मशीन पर बैठ कर पुष्प वर्षा कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बीरधोल चौराहा से बोरड़ा 10 करोड़ की लागत से निर्मित सड़क तथा राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय में निर्मित हॉल का लौकार्पण किया। साथ ही शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया। बीरधोल सरपंच आशा देवी जाट ने चुनड़ी ओढ़ाई वहीं मेवाड़ क्षेत्रीय महासभा संस्थान के अध्यक्ष गोविन्द सिंह राणावत ने सिंहद्धार का मोमेन्टो तथा बीरधोल ग्रामवासियों द्वारा तलवार भेंट की। ओम बन्ना सेवा संस्थान कोदिया की ओर से ओमबन्ना की तस्वीर भेंट की। वहीं लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोंपा। इस दौरान पंचमुखी दरबार के महन्त लक्ष्मण दास जी महाराज एवं सरसड़ी मठ के महन्त दीपक पुरी महाराज, महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नमाणा, उत्तर प्रदेश मथुरा के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा, भाजपा नेता भरत सिंह, क्षेत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कटार, पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, उपजिला प्रमुख शंकर गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, धर्म चन्द जीनगर सहित अनेक संगठन के अलावा जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कांवट उपस्थित थे। वहीं सभा के बाद कोटड़ी मुख्यालय पंहुच कर मेवाड़ के एतिहासिक धाम भगवान श्री चारभुजानाथ मन्दिर पंहुचे जहां भगवान के दर पर मत्था टेका जहां चारभुजा मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया ने मन्दिर के बारे में जानकारी दी तथा पर्यटक स्थल के रूप में धर्माऊ तालाब को विकसित करने, रोड़वेज बसें शुरू करने, पुलिस चौकी शुरू करवाने, पेनोरमा स्वीकृत करने तथा चार बन्दुकधारी सुरक्षा गार्ड लगाने की मांग का ज्ञापन भी सोंपा। ट्रस्ट की ओर से सचिव श्याम सुन्दर चेचाणी सहित पदाधिकारियों ने स्वागत किया। वहीं बार एशोसिएशन के अध्यक्ष रामस्वरूप गुर्जर, दिनेश शर्मा, वासूदेव पंचोली, पल्लवी गुप्ता, गोपाल लोढ़ा ने स्वागत किया। जबकि सर्वेश्वर महादेव मन्दिर में दर्शन व जल चढ़ाने के बाद जाट समाज के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष किशन सिंह के नेतृत्व में तथा पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह राणावत ने भी अनेक मांगों का ज्ञापन दिया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी श्रीकान्त व्यास, तहसीलदार रविशेखर चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा, कोटड़ी थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़, विकास अधिकारी राम विलास मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सोहन लाल सहित जिले व ब्लॉक के अधिकारी उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES