रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल|भवानी मंडी|भारत विकास परिषद एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन, भवानी मंडी के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं एवं युवतियों के स्वालंबन उद्देश्य से मेहंदी पेंटिंग शिविर का आयोजन आगामी 1 मई से 31 मई तक स्थानीय चिंतामणि गणेश मंदिर में फलोदी ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्री मति सरोज गुप्ता द्वारा किया जायेगा । इस शिविर के पोस्टर का विमोचन आज स्थानीय चिंतामणी गणेश मंदिर परिसर में विधिवत रूप से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों संगठनों की अध्यक्ष श्री मति मीनाक्षी जाखेटिया एवम् श्री मति मालती अग्रवाल एवं एवं संरक्षक श्रीमती मंजू भड़ारिया मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि मेहंदी कला भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण पहचान है और इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से न केवल पारंपरिक कला को बढ़ावा मिलता है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त होता है।
उन्होंने सभी महिलाओं एवं युवतियों से आह्वान किया कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी कला को निखारें तथा इसे रोजगार के रूप में भी विकसित करें। शिविर में प्रतिभागियों को मेहंदी डिजाइन की विभिन्न आधुनिक एवं पारंपरिक शैलियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर दोनो संगठनों से उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को बारीकियों के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे पेशेवर स्तर की मेहंदी कला सीख सकें। शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मविश्वास बढ़ाना एवं उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान
सचिव रजनी क्षोत्रिय, सुधा फलेट गरिमा जैन, रीना ओदीचय, कोषाध्यक्ष राजेश बिरला, रीना खंडेलवाल, अंशिता वरदानी ,अंजू जायसवाल, विनीता राठी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
