दुर्गेश रेगर
पीपलूंद। स्मार्ट हलचल।भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के* पीपलूंद कस्बे के समाजसेवी सावन टांक ने भीषण गर्मी में रक्त संकट से जूझ रहे पीड़ित मानवता को देखते हुए। मानवता की सेवा में समर्पित होकर अपने 28 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में 12 जून, शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन पीपलूंद बस स्टैंड पर स्थित बालाजी मंदिर में किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 51 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया। पीपलूंद ग्राम पंचायत के समस्त युवा मंडली व ग्रामवासियों के साथ महिलाओं ने भी रक्तदान किया।
शिविर की खास बात यह रही की अक्षिता टांक, संजिदा बानू, व कमलेश धोबी, देवा लखारा, ने पहली बार रक्तदान कर समाज को मानव सेवा का संदेश दिया। पीपलूंद कस्बे में पहली बार एक समाजसेवी के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा का सहयोग रहा। *इस दौरान सोनू पंचोली, श्रीराम ओझा, देवेंद्र प्रताप सिंह, रफीक मोहम्मद, महावीर तेली, हनुमान तेली, राजकुमार पंचोली, पवन टांक, रोहित टांक, रिंकू टांक, अशोक टांक, शुभम तिवाड़ी, हुसैन मोहम्मद, रमेश टांक, रफीक पवन खटीक, अमन खटीक, मुकेश तेली, सहित इत्यादि लोगों ने रक्तदान किया।*
