मानपुरा में मूर्ति स्थापना महोत्सव का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब आसपास के गांव के लोग भी उमड़े

चारभुजा नाथ के बेवाण संग निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत
राजस्थानी वेशभूषा में दिखे भक्ति धोती कुर्ता पजामा मे

काछोला, 12 जून। स्मार्ट हलचल।क्षेत्र के मानपुरा स्थित देवकुड़ा देवनारायण मंदिर में देवनारायण भगवान की मूर्ति स्थापना के पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ। क्षेत्र की आस्था के प्रमुख केंद्र इस मंदिर में आयोजित महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। शोभायात्रा में राजस्थानी वेशभूषा में दिखे भकत।देवकुड़ा देवनारायण भगवान के भोपाजी देवकिशन सुथार एवं आयोजन समिति ने बताया कि यज्ञाचार्य पंडित नरेश जोशी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति स्थापना, जलयात्रा, भगवान के बेवाण तथा हवन-पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद श्री चारभुजा नाथ के बेवाण के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं एवं बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर पहुंचीं।
कलश यात्रा एवं भगवान के बेवाण का कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मानपुरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक आयोजन प्रतिदिन होंगे तथा 16 जून को मूर्ति स्थापना एवं पंचकुंडीय विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा।