थाना सांगोद पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एक ओर कार्यवाही

बी एम राठौर
न्यूज़
सांगोद 29 अक्टूबर को
स्मार्ट हलचल|सांगोद पुलिस ने बुधवार को गांजा रेकेट चलाने पर बडी कार्यवाही करते हुए अंकित उपर्फ सागर गोत्तम निवासी सांगोद को दबोच कर उसके पास से 138 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मय बारदाना के जब्त किया है।पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन इसमें वह सपफल नहीं हो पाया,इससे पहले ही पुलिस ने जाल बिछाकर उसे मौका स्थल से कस्टेडी में ले लिया।पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर आईपीएस ने बताया कि सांगोद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की कार्यवाही करते हुये 138 ग्राम गांजा मय बारदाना के जब्त कर मुल्जिम अंकित उर्फ सागर गौत्तम को गिरफतार किया करने मे सफलता मिली है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु बुधवार को रामकल्याण मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण के सुपरविजन में तथा नरेन्द्र जैन वृताधिकारी वृत सांगोद जिला कोटा ग्रामीण के अतिरिक्त सुपर विजन में पवन कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सांगोद मय टीम द्वारा गश्त के दौरान जती के हनुमानजी मन्दिर के पास सोरसन रोड पर एक संदिग्ध युवक पुलिस की गाडी को देखकर भागने लगा जिसको जाप्ता की मदद से रोककर नाम पता पूछा तो अपना नाम अंकित उर्फ सागर गौत्तम निवासी नावघाट मोहल्ला सांगोद थाना सांगोद जिला कोटा का होना बताया गया जिसकी गतिविधि संदिग्ध होने से उसकी तलाशी ली गई तो एक काले रंग की प्लास्टिक की थैली में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसका वजन किया गया तो मय बारदाना के 138 ग्राम होना पाया गया। जिसको नियमानुसार जप्त कर आरोपी अंकित उर्फ सागर गौत्तम को गिरफतार किया गया। मुलजिम से अनुसधानं जारी है तथा पुलिस एसपी ग्रामीण ने दावा किया कि भविष्य मे भी अवैध मादक पदार्थों के रेकेट चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।आरोपी के विरूद्व पूर्व में सांगोद,कनवास व अन्य पुलिस थाना में भी पांच से अधिक विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है।इस कार्यवाही के लिए गठित की गई टोली में पवन कुमार थानाधिकारी, राकेश शर्मा अब्दुल असरार , हरिराज, सोनु कुमार, बनवारी मुनेश कुमार आदि शामिल रहे।