इनरव्हील क्लब द्वारा माइंडसेट व वेलनेस सत्र आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली पर दिया जोर

कोटा।स्मार्ट हलचल|इनरव्हील क्लब कोटा द्वारा महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक दा दिवसीय सत्र का आयोजन तलवंडी स्थित निजि हॉस्पिटल में किया गया, जिसमें माइंडसेट कोच डॉ. रिची ने सहभागियों को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्ष चारू जैन ने बताया कि डॉ. रिची ने अपने वेलनेस प्रोग्राम के माध्यम से लोगों को संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
सचिव नीरजा कोहली ने बताया कि सत्र के दौरान उन्होंने शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए प्रभावी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, फिटनेस की वैज्ञानिक समझ तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सही प्रशिक्षण और खानपान के संयोजन से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बन सकता है, बल्कि मानसिक रूप से भी अधिक सक्षम होता है।
इस दौरान स्वस्थ खानपान की आदतें, डाइटिंग के सही तरीके तथा दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली हेल्दी लाइफस्टाइल पर विशेष चर्चा की गई। सत्र को प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी और आंखें खोलने वाला अनुभव बताया।
सत्र में जैश्री, वंदना अग्रवाल, जयश्री जेलिया,रेखा सिंह, पूनम गोयल, किरण अग्रवाल, अनीता गर्ग एवं संगीता बंसल सहित कई गणमान्य महिलाओं की सहभागिता रही।