ब्राह्मणों की सरेरी सहित कई क्षेत्रों में किसानों को बनाया था निशाना; सादा वस्त्रों में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने दबोचा, चार मुकदमों में थे वांछित

ब्राह्मणों की सरेरी सहित कई क्षेत्रों में किसानों को बनाया था निशाना; सादा वस्त्रों में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने दबोचा, चार मुकदमों में थे वांछित

आसींद/भीलवाड़ा (स्मार्ट हलचल)जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के आदेशानुसार खेतों में सिंचाई कुओं और ट्यूबवेल से मोटर व केबल चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत आसींद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने आसींद थाना क्षेत्र में करीब 20 चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

ब्राह्मणों की सरेरी में किसान की केबल कटने पर दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को प्रार्थी गौरीशंकर व्यास (निवासी ब्राह्मणों की सरेरी) ने थाने में रिपोर्ट दी कि 11 अगस्त की शाम ट्यूबवेल की 3 एचपी मोटर और करीब 354 फीट केबल अज्ञात चोर चुरा ले गए। चोरों ने पाइप को जगह-जगह से काटकर भारी नुकसान पहुंचाया था। इसी प्रकार अन्य किसानों की रिपोर्ट पर कुल 4 प्रकरण दर्ज कर विशेष जांच शुरू की गई थी।

सादा वस्त्रों में गश्त कर पुलिस ने बिछाया जाल

एडिशनल एसपी सहाड़ा बुधराज खटीक के निर्देशन एवं डीएसपी आसींद जयसिंह के नेतृत्व में थानाधिकारी श्रद्धा पचौरी (पु.नि.) की अगुवाई में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सादा वस्त्रों में रात्रि गश्त के दौरान 6 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने आसींद सर्कल में करीब 20 चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

🛑 गिरफ्तार 6 आरोपियों की सूची:

  • मोहन (28) पिता छीतर बागरिया, निवासी धूवाला गोकलपुरा (मांडल), हाल गणेशपुरा (शंभुगढ़)
  • गोपाल (25) पिता मोहन बागरिया, निवासी मालासेरी (आसींद)
  • प्रकाश (20) पिता कालू बागरिया, निवासी गणेशपुरा (शंभुगढ़)
  • पोखर (22) पिता उगमा बागरिया, निवासी नारडा रामपुरिया (शंभुगढ़)
  • सांवरिया उर्फ सांवरलाल (24) पिता तेजू बागरिया, निवासी मालासेरी (आसींद)
  • रामस्वरूप (20) पिता हरदेव बागरिया, निवासी बेरण (आसींद), हाल गणेशपुरा

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में थानाधिकारी श्रद्धा पचौरी, एसआई कुन्दन सिंह, एएसआई उमराव प्रसाद, हैड कांस्टेबल नरपत सिंह, कांस्टेबल धर्मीचन्द (विशेष योगदान), भानूप्रकाश (विशेष योगदान), राहुल, महेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कुमार, कमलेश कुमार, सीताराम, गणपत एवं सन्नी कुमार शामिल रहे।