मुहर्रम पर्व को लेकर काछोला थाने पर हुई सीएलजी बैठक आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाए त्यौहार

काछोला 22 जून -स्मार्ट हलचल।मोहर्रम पर्व को लेकर काछोला थाने में सीएलजी बैठक थाना प्रभारी सीआई मालीराम चौधरी के सानिध्य में हुई।बैठक के दौरान मुहर्रम पर्व पर निकलने वाले ताजिये को लेकर चर्चा की।सदस्यों के साथ शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने पर चर्चा की।ताजिये मार्ग को लेकर साफ सफाई,बिजली के ढीले तारो को सही करवाने की मांग की।थाना प्रभारी मालीराम ने लाइसेंसधारी हाजी शरीफ मोहम्मद मंसुरी से जानकारी ली और बताया कि गुरुवार 25 जून को रात में व शुक्रवार 26 जून को दिन में ताजिया निकाला जाएगा और मंगलवार शाम को छड़ी मुबारक जुलूस निकलेगा। थाना प्रभारी ने मीटिंग में सभी लोग शांति प्रेम व्यवस्था से धार्मिक उत्सव व त्यौहार मनाए और आपस में आपसी सौहार्द,भाईचारा,अमन, चैन तथा शांति बनी रहे ।इसी को लेकर चर्चा की गई जुलूस के समय एवं मार्ग को लेकर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर संदीप सोनी,वंश प्रदीप सिंह सोलंकी, डॉ एन के सोनी,सत्यनारायण बलाई,लाइसेंसधारी हाजी शरीफ मोहम्मद मंसुरी,मोहम्मद शाबिर रँगरेज, लाइनमैन ईश्वर धाकड़,असलम रँगरेज,गोपेश कुमार,विकास मीणा, कुमार,दानिश मोहम्मद,दिलशाद मोहम्मद,हेमराज सहित आदि उपस्तिथ थे।