सूरौठ में नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर जिलास्तरीय बैठक आयोजित, कांग्रेस का बोर्ड बनाने का लिया संकल्प 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों को लेकर सूरौठ कस्बे की अग्रसेन वाटिका में कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के निर्देश पर आयोजित की गई बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं करौली जिला प्रभारी चतर सिंह बांसड़ा मुख्य अतिथि थे तथा अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष व टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने की। क्षेत्रीय विधायक अनीता जाटव, हिंडौन विधानसभा प्रभारी रवि गुर्जर, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा एवं ओमप्रकाश मामू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र मावई एवं ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की रणनीति, संगठन विस्तार तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विधायक अनीता जाटव ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम तैयार करने तथा कांग्रेस की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
जिला प्रभारी चतर सिंह बांसड़ा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की। जिलाध्यक्ष एवं विधायक घनश्याम महर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, बूथ स्तर की सक्रियता और जनता के विश्वास के बल पर कांग्रेस आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। विधानसभा प्रभारी रवि गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार की जल विरोधी नीतियों को आम जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष नीरज बंशीवाल ने किया। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बत्तू मेंबर, प्रमोद तिवाड़ी, पुरुषोत्तम बंशीवाल, विजय वाला शर्मा, विश्राम मीणा, बृजेश भारद्वाज, दलवीर चौधरी धंधावली, तारा बैंसला हिंडौन, वली सिंह गिरदावर, ओम प्रकाश शुक्ला, डॉ खलील खान, कमलेश महावर, नीरज बंशीवाल, वेद प्रकाश शर्मा, राम सिंह करू, कल्ला खान, जहीर खान, पिंटू चौधरी, इंद्राज सिंह, अर्जुन पीटीआई धुरसी, दौलत मीणा, राहुल मीणा, फिरोज खान रिंकू मीणा, जय सिंह मीणा, शिवकेश मीणा, दिलीप महावर, लखन पौडवाल, अतर सिंह मीणा, महेंद्र हरिजन, गजराज ठेकेदार सहित जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने तथा करौली जिले में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।