राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच ने मीनाक्षी आपोतीकर को बनाया महाराष्ट्र प्रदेश महिला अध्यक्ष

विदर्भ के अकोला की आदिवासी महिला नेतृत्वकर्ता को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार के नेतृत्व में महाराष्ट्र में महिला संगठन का होगा विस्तार

✍️ राकेश मीणा

नई दिल्ली। स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच ने महाराष्ट्र में संगठनात्मक विस्तार और आदिवासी महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अकोला की सक्रिय आदिवासी महिला नेतृत्वकर्ता मीनाक्षी आपोतीकर को आदिवासी एकता विचार मंच की महाराष्ट्र राज्य महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यशवंत सिंह दरबार एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमति राजू मीणा के नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा के निर्देशन पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रमेश गोंड द्वारा की गई है।

मीनाक्षी आपोतीकर अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व कला, शानदार संवाद क्षमता और सामाजिक सक्रियता के लिए जानी जाती हैं। आदिवासी समाज के मुद्दों पर उनकी स्पष्ट अभिव्यक्ति और संगठनात्मक गतिविधियों में रुचि को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महाराष्ट्र में महिला संगठन को करेंगी मजबूत

मीनाक्षी आपोतीकर के नेतृत्व में महाराष्ट्र में आदिवासी महिलाओं को संगठन से जोड़ने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, महिलाओं के सामाजिक एवं संवैधानिक अधिकारों की आवाज बुलंद करने और नई महिला नेतृत्वकर्ता तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमति राजू मीणा के मार्गदर्शन में संगठन देशभर में आदिवासी समाज की एकता, शिक्षा, अधिकार और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा ने संगठनात्मक विस्तार में महिला नेतृत्व की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

मीनाक्षी आपोतीकर की नियुक्ति से महाराष्ट्र में आदिवासी महिलाओं को संगठनात्मक मंच पर अपनी भागीदारी बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच ने विश्वास जताया कि मीनाक्षी आपोतीकर नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को महाराष्ट्र के गांव-गांव तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।