चौमहला|स्मार्ट हलचल|जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 के तहत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। केंद्र पर कुल 308 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 264 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। इस तरह कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में से करीब 86 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
केंद्र अधीक्षक मनोहर दास बैरागी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही। परीक्षा के दौरान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हुई।
परीक्षा केंद्र का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र जैन, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाबूलाल चौहान, विद्यालय प्रधानाचार्य प्रभु लाल मेहर एवं व्याख्याता ओम प्रकाश शर्मा ने अवलोकन किया। अधिकारियों ने परीक्षा आयोजन एवं केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
परीक्षा में विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता से क्षेत्र में नवोदय विद्यालय प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की रुचि नजर आई