रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित जिला कार्यकारिणी में डग विधानसभा को प्रतिनिधित्व देने पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी भवानी मंडी ने सभी पदाधिकारीयों का स्वा गत किया।
ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने बताया कि जिले कि कार्यकारिणी में डग विधानसभा से नो कार्यकर्ताओं को जिले कि कार्यकारिणी में जगह मिली है बनाएं गए सभी पदाधिकारी वर्षों से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं और अपने अपने क्षेत्र में उनकी अच्छी पेठ है।
ब्लाक अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार ने सभी पदाधिकारीयों का स्वागत किया एवं जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर का आभार व्यक्त कर उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत किया,
जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर, ब्लाक अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों कोषाध्यक्ष शितल जैन डग, जिला उपाध्यक्ष रोड सिंह कुंडी खेड़ा, जिला उपाध्यक्ष स्नेहलता आर्य, जिला उपाध्यक्ष हरीश रोझा, महासचिव मोहन लाल मेघवाल, मुमताज ख़ान, सचिव शंकर लाल मेहर,अमन लाला,बालु सिंह का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी को पार्टी के प्रति ईमानदारी और लगन से पार्टी कि रीतिनीति के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया है।
बैठक में ओ बी सी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्षों का भी स्वागत किया गया।
बैठक को विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, ब्लाक अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार प्रदेश सचिव राजेश करावन, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, उपाध्यक्ष अनिल मीणा ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा ने किया।
इस अवसर पर सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सिद्दीक ग़ौरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकेश गुप्ता, युआ कांग्रेस नेता अरबाज खान,पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह पंवार, सलामत अली फौजदार, मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव करूणा देवी, पूर्व जिला परिषद अर्जुनसिंह मालखेड़ा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष अख़्तर अली,सेवादल ब्लाक अध्यक्ष आनंद काला, चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अहफाज खान, पूर्व पार्षद हखिम ख़ान, यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव प्रबल जैन,कुलदीप सिंह, महेन्द्र सिंह, नेपाल सिंह,दुले सिंह,किरपाल सिंह, सरदार सिंह, चैन सिंह चिकित्सा प्रकोष्ठ,धीरप सिंह पंचायत अध्यक्ष,राम सिंह, दशरथ खारोल,बालु सिंह, मिडिया प्रभारी मदन सिंह,राजू मंसूरी,राम करण,विक्रम सिंह मांडवी, विक्रम सिंह पंचायत अध्यक्ष, अविनाश परमार कोर्डिनेटर, हसीब चौधरी उपाध्यक्ष, भैरू लाल चौधरी उपाध्यक्ष, राकेश चांवला सेवादल अध्यक्ष, आदि उपस्थित रहे।
