णवीर सिंह चौहान
भवानीमंडी।स्मार्ट हलचल|कल रात्रि लायंस क्लब भवानीमंडी रॉयल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी सत्र हेतु क्लब की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में नवनियुक्त जोन चेयरमैन लायन कालूलाल सालेचा, पूर्व जोन चेयरमैन लायन के.के. राठी, क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ. जे.के. अरोरा एवं लायन कैलाश बोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से क्लब के अनुभवी एवं पिछले पाँच वर्षों से सफलतापूर्वक सचिव पद का दायित्व निभा रहे लायन नरेंद्र जैन को आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सक्रिय एवं ऊर्जावान सदस्य लायन आलोक विजावत को सचिव तथा समर्पित समाजसेवी लायन दामोदर दयाल शुक्ला को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का सभी सदस्यों ने स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्लब सामाजिक सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा, मानव कल्याण, जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य करना है। क्लब सदैव सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा है तथा भविष्य में भी विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।
बैठक में लायन सुनील शर्मा, लायन मनीष जैन, लायन अख्तर अली, लायन गणेश सालेचा, लायन गौरव जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सभी सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए आगामी सत्र में क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
