Homeराज्यउत्तर प्रदेशपूर्वोत्तर रेलवे हॉकी टीम रजत पदक विजेता, अतुल दीप को डीआरएम ने...

पूर्वोत्तर रेलवे हॉकी टीम रजत पदक विजेता, अतुल दीप को डीआरएम ने किया सम्मानित

शीतल निर्भीक
वाराणसी।स्मार्ट हलचल/पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के वाणिज्य विभाग में कोरियर के पद पर कार्यरत अतुलदीप ने कर्नाटक के बेंगलुरु में विगत 26.02.2023 से 08.03.2023 तक आयोजित तीसरी सीनियर मेंस अंतर विभागीय नेशनल हाकी प्रतियोगिता में भारतीय रेल की टीम में पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से प्रतिभाग करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त वाराणसी मंडल के हाकी खिलाड़ी अतुल दीप ने गोवा में 26अक्टूबर -2023 से 09 नवम्बर, 2023 तक आयोजित नेशनल गेम- 2023 में उत्तर प्रदेश की हाकी टीम का प्रतिनिधित्व किया जिसमें यू.पी. हाकी टीम को काँस्य पदक प्राप्त हुआ है। इसके पूर्व हुए नेशनल गेम्स-2022 में यू.पी.टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए वाराणसी मंडल के हाकी खिलाड़ी अतुल दीप ने रजत पदक प्राप्त किया था।

इस दौरान रेलवे के होनहार रजत पदक विजेता अतुल दीप की इस उपलब्धी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव अपने कार्यालय में सम्मानित कर बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं क्रीड़ा अधिकारी समीर पॉल एवं अन्य मंडलीय अधिकारियों ने भी बधाई दी है।

उल्लेखनीय है वाणिज्य विभाग में कोरियर के पद पर कार्यरत अतुल दीप वाराणसी के लक्ष्मणपुर,भोजूबीर के निवासी हैं। वे भारतीय रेलवे एवं उत्तर प्रदेश की हाकी टीम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की तरफ से प्रतिभाग करते हैं। इस आशय की जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने मीडिया को दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES