(बद्री लाल माली)
गुरला:-स्मार्ट हलचल।कारोई ग्राम पंचायत मुख्यालय कारोई कलां पर उपखंड भीलवाड़ा का प्रथम उद्घाटन ग्राम सेवा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 22 विभागों की उपस्थिति में तीन विभाग कि अनुपस्थिति रही , कैंप प्रभारी विनोद कुमार गोखरू ने बताया कि इस शिविर में राजस्व व पंचायती राज विभाग से संबंधित कई कार्यो का निस्तारण किया गया।शिविर में नाम शुद्धिकरण के कई वर्षों पुराने मामले दुरुस्त कर निपटाये गए। राजस्व विभाग, बिजली विभाग, जलदाय विभाग व चिकित्सा विभाग की टेबलों पर कुछ समय भीड़ रही , शिविर में नहीं दिखी लोगों कि भीड़, कुछ विभाग के नहीं आने से शिविर में कुर्सियां करती रही इंतजार, शिविर में जुगल किशोर अतिरिक्त विकास अधिकारी, प्रशासक भगवती लाल टेलर, नायब तहसीलदार भैरूलाल सुथार,प्रधानाचार्य राम प्रताप सोमानी , ग्राम विकास अधिकारी मुकेश लौहार , पटवारी सुरेन्द्र सिंह व अन्य विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
