पट्टे व विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

बी एम राठौर

स्मार्ट हलचल।सांगोद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी मनोज मालव नगर पालिका सांगोद को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम पट्टे उपलब्ध करवाने वह विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद,कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका,पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत पूर्व सरपंच फूलचंद गोचर, अल्पसंख्यक देहात जिला उपाध्यक्ष सलीम अंसारी ने अधिशासी अधिकारी मनोज मालव को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन देकर बताया कि सांगोद नगर पालिका में अभी हाल ही में कई पंचायतों के गांवों को नगर पालिका के वार्डों में शामिल किया गया है जिसमें कोटा रोड अमृत खेड़ी वह पामला खेडी गांव भी शामिल है जिसमें दर्शकों से कई परिवारजन निवास करते आ रहे हैं जो पूर्व में कुराडिया कुर्द पंचायत में शामिल थे लेकिन अभी हाल के परिसीमन में अमृत खेड़ी वह पामलाला खेड़ी गाँवो को नगर पालिका में शामिल कर लिए गए हैं राजस्थान सरकार द्वारा 12 जून से 15 जुलाई तक शहरी सेवा शिविर लगाए जाने के आदेश दिए गए हैं जिसमें शिविर के माध्यम से आम जन को राहत प्रदान करते हुए अमृत खेड़ी,पामला खेड़ी,च़रेलिया बस्ती,कौड़ियों का चौक,ऑडियो का चोक,ताखाजी मोहल्ला, किराड धर्मशाला के पीछे जिसमें कई परिवारजनों
को अभी तक पट्टे उपलब्ध नहीं करवाए गए अमृतखेड़ी,पामला खेड़ी,चरेलिया बस्ती, कौड़ियों का चोक,ऑडियो का चोक,ताखाजी मोहल्ला,किराड धर्मशाला के पीछे वह जितने भी गांवो को नगर पालिका के वार्डों में शामिल किए गए हैं उन सभी में बरसों से स्थायी निवास करने वाले परिवारजनों को पट्टे उपलब्ध करवाएं साथ ही जो आबादी क्षेत्र में नहीं है उन्हें भी आबादी क्षेत्र में लेकर उनके मकानों के पट्टे उपलब्ध करवाए जाएं इन मोहल्लों वह नगर पालिका में लिए गए उन सभी गांवो को जिन्हें नगर पालिका वार्ड बनाया गया है उनमें नगर पालिका द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाएं बिजली,पानी,इंटरलॉकिंग,सीसी रोड,नालियां निर्माण व समय समय पर साफ सफाई की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाए जिला देहात कांग्रेस कांग्रेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका ने कहा है कि नगर पालिका द्वारा सांगोद नगर के लोगों को परेशान किया जा रहा है करीब दो साल से लोगों ने नगर पालिका में मकान के पट्टे बनाने के लिए फाइल जमा करवा रखी है जब नगरवासी पट्टो के लिए नगर पालिका में जाते हैं तो उनसे कभी कहते हैं मुख्यमंत्री का फोटो चेंज होगा कभी कहते हैं सारा काम ऑनलाइन होगा तो फिर लोगों के हजारों रुपए खर्च करके जो फाइल बनाई उनको नगर पालिका में क्यों रोका हुआ है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि समय रहते यदि नगरवासियों को पट्टे उपलब्ध नहीं करवाए गए तो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करेगा ज्ञापन देने वालों में शौकत अंसारी प्रभुलाल सुमन चांद भाई नियारगिर इकबाल सिंगीवाला मोहम्मद शरीफ शफ़ीक अंसारी यूसुफ अली शरीफ टेलर असलम अंसारी जाकिर हुसैन निसार पठान एफाज हुसैन जाकिर अंसारी शाकिर टेलर अज़हर अंसारी जलाल मिर्ज़ा जाहिद अंसारी जाफर हुसैन अत्तार मंसूरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे