स्मार्ट हलचल।उपतहसील मुख्यालय क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंडेर सरपंच प्रशासक ममता जाट को सरपंच कार्यकाल में दूसरी बार निलंबित कर उपसरपंच शंकर लाल गुर्जर को फिर दूसरी बार बनाया सरपंच प्रशासक। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरपंच प्रशासक ममता जाट को प्रथम निलंबन पंचायत राज विभाग द्वारा नियम विरुद्ध पट्टा प्रकरण में 7 मई 2025 को निलंबन किया गया था। इस निलंबन पर सरपंच प्रशासक जाट ने नियमविरुद्ध निलंबन पर राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में अपील करने पर 4 जुलाई 2025 को राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के द्धारा स्थगन आदेश देने के बावजूद पंचायत राज विभाग जयपुर के द्धारा 7 माह बाद हाईकोर्ट के आदेश की पालना नहीं करवाई गई फिर ममता जाट द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में कोर्ट की आदेश की पालना नहीं करने की अवमानना याचिका दर्ज करवाई अवमानना याचिका की सुनवाई में नोटिस जारी करते ही तुरंत स्थगन आदेश की पालना करवाते हुए 4 फरवरी 2026 को फिर वापिस ममता जाट को सरपंच प्रशासक का पदभार ग्रहण करवाया था। जब से ममता जाट ने वापिस ग्राम पंचायत सरपंच प्रशासक का पदभार ग्रहण किया तब जहाजपुर पंचायत समिति के द्धारा ग्राम पंचायत एसओ आईडी बंद रखीं गई थी। एक भी दिन ग्राम विकाश अधिकारी को ग्राम पंचायत कार्यालय भी नहीं भेजा गया ग्राम पंचायत के ताले लटका दिए गए ओर उसके बाद फिर आज फिर दूसरी बार निलंबन
ममता जाट, निवर्तमान सरपंच हाल प्रशासक, ग्राम पंचायत पंडेर, के विरुद्ध नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने सम्बन्धी शिकायत प्रकरण में पंचायतराज विभाग जयपुर के द्धारा 11 मई 2026 को प्रशासक(निवर्तमान सरपंच) को पदमुक्त किये जाने का विनिश्चय किया गया था। जिस पर ममता जाट को प्रशासक पद से पदमुक्त किया गया था।जिस पर अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव (जांच) ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग जयपुर राजस्थान के निर्देश पर 22 मई 2026 को जिला परिषद भीलवाड़ा ने आदेश की पालना करवाते हुए शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक परिहार ने प्रशासक के पद पर उपसरपंच शंकर लाल गुर्जर, निवर्तमान उपसरपंच (प्रशासकीय समिति सदस्य) वार्ड संख्या 17 को प्रशासक ग्राम पंचायत पण्डेर, पंचायत समिति जहाजपुर के पद पर पदभार ग्रहण करवाया।
इनका कहना – मुझे महिला सरपंच होने के कारण राजनैतिक द्वेषतापूर्ण विधायक गोपीचंद मीणा बार बार झूठी शिकायत कर अपने चहेते अधिकारियों के द्धारा जांच करवाकर मनमाने तरीके से निलंबित करवाया जा रहा है। लेकिन अन्याय के खिलाफ मेरा संघर्ष जारी रहेगा।
ममता जाट – निवर्तमान सरपंच प्रशासक ग्राम पंचायत पंडेर।
