नरेश कुरेडा
पीपलू।स्मार्ट हलचल|नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी के दौरान कुल 15 अभ्यर्थियों ने चुनावी मैदान छोड़ दिया है। इनमें 14 निर्दलीय प्रत्याशी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का एक प्रत्याशी शामिल है। नाम वापसी के बाद विभिन्न वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर और साफ हो गई है।
निर्दलीय अभ्यर्थियों में नाम वापसी करने वाले प्रत्याशी—
वार्ड 2 से रोहित मीणा ने नाम वापस लिया।
वार्ड 4 से हरिराम, राकेश गुर्जर और रामकल्याण चौधरी ने चुनाव से नाम वापस लिया।
वार्ड 5 से उर्मिला जाट ने नाम वापस लिया।
वार्ड 6 से साहिल मीणा ने नामांकन वापस लिया।
वार्ड 7 से दीपक कुमार वैष्णव ने चुनावी मैदान छोड़ दिया।
वार्ड 8 से रानू लक्षकार और दिव्या जैन ने नाम वापस लिया।
वार्ड 11 से मुकेश प्रजापत ने नाम वापस लिया।
वार्ड 14 से जीतराम मीणा ने चुनावी मैदान छोड़ दिया।
वार्ड 18 से बेनी प्रसाद चन्देल, किशनगोपाल नायक और केशव कुमार ने नाम वापस लिया।
इस प्रकार कुल 14 निर्दलीय अभ्यर्थियों ने नाम वापस लेकर चुनावी मैदान छोड़ दिया।
वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के वार्ड 6 से प्रत्याशी कालूराम ने भी अपना नाम वापस ले लिया।
नाम वापसी के बाद अब पीपलू नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के बीच मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
