फूलियाकलां पंचायत समिति के 15 वार्डों में 44 उम्मीदवार मैदान में

भाजपा-कांग्रेस के 15-15 प्रत्याशी, आरएलपी के 6 और 8 निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

अरवड़@- स्मार्ट हलचल|फूलियाकलां पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने के साथ ही 15 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल बैरवा की ओर से जारी सूची के अनुसार, पंचायत समिति के 15 वार्डों में कुल 44 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 15-15 प्रत्याशी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के 6 तथा 8 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

अंतिम सूची के बाद बढ़ी चुनावी सरगर्मी
प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने के बाद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। गांवों और वार्डों में चुनावी चर्चाओं का दौर भी जोर पकड़ने लगा है। प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं से मुलाकात कर समर्थन जुटाने में लगे हैं।आगामी दिनों में चुनाव प्रचार के जोर पकड़ने के साथ ही वार्डों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। अब सभी प्रत्याशियों की नजर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने पर टिकी है।