फूलियाकलां थानाधिकारी दिनेश कुमार ने किया पदभार ग्रहण

अरवड़@-: स्मार्ट हलचल|फूलियाकलां थाना के नवनियुक्त थानाधिकारी दिनेश कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, अपराध की प्रवृत्ति तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी ली। थानाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, संपत्ति संबंधी विवादों का समयबद्ध निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।