पीपलू तालाब में सिविल डिफेंस गोताखोर चयन प्रक्रिया को लेकर अभ्यास

नरेश कुरेडा

  1. पीपलू। स्मार्ट हलचल।सिविल डिफेंस गोताखोर चयन प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को पीपलू तालाब में अभ्यास कराया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने तालाब में उतरकर तैराकी एवं गोताखोरी से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया।

 

अभ्यास के दौरान प्रतिभागियों की तैराकी क्षमता, पानी में संतुलन बनाए रखने, गोताखोरी तथा विपरीत परिस्थितियों में बचाव कार्य करने की क्षमता को परखा गया। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को पानी में सुरक्षित तरीके से उतरने और जरूरत पड़ने पर डूबते व्यक्ति को बचाने से जुड़ी तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

 

सिविल डिफेंस में गोताखोरों की भूमिका आपदा एवं जलभराव जैसी परिस्थितियों में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और पानी में बचाव कार्य करने की दक्षता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

पीपलू तालाब में आयोजित इस अभ्यास को लेकर अभ्यर्थियों में भी उत्साह दिखाई दिया। अभ्यास के माध्यम से चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार करने का प्रयास किया गया।