Homeभरतपुरठगी के आरोपी को आसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भैंस खरीदने के...

ठगी के आरोपी को आसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भैंस खरीदने के नाम पर 10 लाख रुपए ऐंठे

रितिक मेहता
स्मार्ट हलचल/जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में काश्तकारों से भैसों को खरीदकर राशि नहीं देने के इनामी आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 2 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। थानाधिकारी दौलत सिंह ने बताया कि आसपुर थाना क्षेत्र में आरोपी साल 2019 से 2023 तक काश्तकारों से भैसों की खरीददारी कर ले गया। आरोपी ने क्षेत्र में 40 से 45 गर्भवती भैंस, ब्याही भैसों को आधी राशि देकर, आधे बाकी रखे और आगे बेचने का बहाना बनाकर धोखाधड़ी कर करीब 10 लाख ले गया। एसपी मोनिका सेन के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा कई बार घर पर तलाश की गई, मगर आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर रहा। पकड़ मे नही आने के कारण इस आरोपी पर 2 हजार का इनाम रखा गया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में मोर थाना गढ़ी निवासी हितेश पुत्र हकरा लबाना को गिरफ्तार किया। इस दौरान टीम में एएसआई भगवत सिंह, कॉन्स्टेबल मेघराज सिंह, मनोहरलाल, कल्याण सिंह, वर्षा का सहयोग रहा। पुलिस ने शुक्रवार देर रात मोर गांव के मंगलेश्वर मंदिर में घेरा डालकर आरोपी को पकड़ा। युवक भैंस बेचने का काम करता था। साल 2019 से 2023 तक करीब 40 से 45 काश्तकारों से 10 लाख की भैंस ले गया था।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES