Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़पुलिस ने यातायात नियमों की जानकारी के लिए किया जागरूक

पुलिस ने यातायात नियमों की जानकारी के लिए किया जागरूक

पुलिस ने यातायात नियमों की जानकारी के लिए किया जागरूक
@ महेन्द्र धाकड़
चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल/राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। डीएसपी यातायात व पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी के साथ नियमों की जानकारी का पम्पलेट व बुक वितरित कर सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया। स्कूली छात्रों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देश पर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक यातायात जोगेंद्र सिंह द्वारा कलेक्ट्री चौराहा पर वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। हेलमेट लगाना, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर वार्ता नहीं करना, वाहन के सभी प्रकार के कागजात कंप्लीट रखने की जानकारी के साथ यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट, बुक्स वितरण की गई।

यातायात पुलिस ने डीएसपी जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में गवर्नमेंट सिटी गर्ल्स स्कूल चित्तौड़गढ़ की छात्राओं व सेंट्रल एकैडमी स्कूल के बच्चों को यातायात के नियम संबंधी जानकारी दी तथा रोड सिग्नल, रोड सेफ्टी नियमो की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरण किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान यातायात कर्मियों ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, सुरक्षित रफ्तार पर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। इसी प्रकार चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, अधिक सवारियां नहीं बैठाने के संबंध में समझाइश की गई। यातायात पुलिस ने शहर में संचालित टेंपो चालकों को भी यातायात नियमों का पूरी तरह पालन कर सुरक्षित वाहन संचालन का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES