( महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा| स्मार्ट हलचल।शहर के कई प्रमुख आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में बुधवार 10 जून को चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत वितरण निगम की ओर से आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी कार्यों के चलते सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
सहायक अभियंता (पवस-प्रथम) राम मिलन यादव ने बताया कि निर्धारित शटडाउन के दौरान काशीपुरी, वकील कॉलोनी, साबुन मार्ग, हरिजन बस्ती, सांवरिया बस्ती, विट्टी स्कूल क्षेत्र, रहमानियां एग्रो, द ग्रीन्स, ओम वाटिका तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
निगम अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
विद्युत निगम के अनुसार रखरखाव कार्य समय से पूर्ण होने पर आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल की जा सकती है, जबकि तकनीकी कारणों से शटडाउन अवधि में परिवर्तन भी संभव है। यह सूचना जनहित में जारी की गई है।
