उदित जैन बने टीपीएफ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष, प्रोफेशनल नेटवर्किंग और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प

पूर्व अध्यक्ष डॉ. अतुल खाब्या के कार्यकाल पूर्ण होने पर हुआ अभिनंदन समारोह

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ), चित्तौड़गढ़ की बैठक स्थानीय रिसोर्ट में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष डॉ. अतुल खाब्या के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने पर उनका अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही सर्वसम्मति से उदित जैन को आगामी कार्यकाल के लिए टीपीएफ चित्तौड़गढ़ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष उदित जैन ने पूर्व अध्यक्ष डॉ. अतुल खाब्या, सचिव शानू सुराणा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी तथा सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि टीपीएफ को और अधिक मजबूत बनाने के साथ प्रोफेशनल नेटवर्किंग तथा सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष का संकल्प
टीपीएफ को मजबूत बनाने के साथ प्रोफेशनल नेटवर्किंग और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना।

इस अवसर पर डॉ. बी.एल. खाब्या, दीपक जैन, तुषार सुराणा, आदित्य ढीलीवाल, मुदित जैन, मुकेश वर्मा, यश पोखरना, पीयूष कोठारी, श्रेयान ढीलीवाल, डॉ. ऋतु खाब्या, ऋत्विका पोखरना, अनु सुराणा सहित भावी सदस्य आयुष ढीलीवाल, चिराग ढीलीवाल और प्रिशा ढीलीवाल ने उदित जैन को शुभकामनाएं दीं।